रक्षा मंत्री से लखनऊ में मिले सराफा कारोबारी
कानपुर, जून 17 -- उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिला। बीआईएस की ओर से लागू की जाने वाली एचयूआईडी ट्रांसफर प्रक्रिया से जुड़ी खामियों के बारे में बताया। साथ ही दूर कराने की मांग भी की। रक्षामंत्री ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से फोन पर वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने कहा कि इस व्यवस्था से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के सराफा कारोबारियों को परेशानी होगी। ज्वैलर पेनाल्टी लगने पर डर में रहेंगे और अपना कारोबार आसानी से नहीं कर पाएंगे। अगर प्रस्तावित प्रणाली को अनिवार्य बनाया जाता है तो लाखों ज्वैलर्स, कारीगरों और अन्य संबंधित लोगों को बेरोजगार हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.