लखनऊ, दिसम्बर 22 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री बुधवार शाम 04:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से अटल कन्वेंशन सेंटर जाएंगे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित 'एकल काव्य पाठ' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे। अगले दिन 25 दिसंबर को अपराह्न 01:30 बजे कालिदास मार्ग आवास से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 1:50 कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 04:05 पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 04:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.