लखनऊ, मार्च 15 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताबाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं आधारभूत संरचनात्मक प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने रक्षा मंत्री को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, नई पहल एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। इस भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.