लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने गुरुवार को बताया कि रक्षामंत्री 12 और 13 अप्रैल को भी आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार अपराह्न 03:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 5-ए कालिदास मार्ग जाएंगे। शाम 4:30 बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड दो, टंकी वाला पार्क में 'गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव' में शामिल होंगे। शाम 5.45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में 'वार हीरोस एंड वीर नारी' अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 6-35 बजे स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट कार्यक्रम के बाद 7:15 बजे आवास जाएंगे। अगले दिन रविवार 12 अप्रैल को शाम 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, से...