वाराणसी, अक्टूबर 24 -- वाराणसी। वायुसेना के एयर शो में शामिल होने शनिवार को काशी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाम के वक्त विश्वनाथ धाम एवं संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया, देश-प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। रक्षा मंत्री रविवार को प्रधानमंत्री के साथ नमो घाट पर आयोजित एयर शो में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री वायुसेना के विशेष विमान से शाम 4:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एप्रन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद रक्षामंत्री 39 जीटीसी आए। यहां थोड़ी देर विश्राम के बाद दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट डिप्टी ...