रक्षा मंत्री ने की एचएएल से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा
नई दिल्ली, जून 8 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ चल रही प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट कार्यक्रम की समीक्षा की और एचएएल को निर्धारित समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री ने कहा कि कई कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसमें अभी और तेजी की जरूरत है। एक सूत्र ने बताया कि रक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि भारतीय वायुसेना से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इन कमियों को दूर कर लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जीई इंजन से लैस छह एलसीए एमके1ए विमान तैयार हैं। यदि एचएएल कुछ कमियों को समय रहते पूरा कर ले तो साल के अंत तक 18 से 24 विमान तैयार हो सकते हैं। सूत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.