रक्षा मंत्री के दौरे के साथ भरने लगे सड़कों के जख्म
आगरा, जून 13 -- रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा दौरे पर आ रहे हैं। जिसे लेकर जोर से तैयारी की गई हैं। छावनी परिषद ने भी अपने क्षेत्र में तय रूट की जर्जर सड़कों के जख्मों को भरना शुरू कर दिया है। सर्किट हाउस चौराहा से शमसाबाद रोड की ओर जाने वाले टक्कर रोड पर कई गड्ढे थे। जिन्हें पूर्व में छावनी परिषद ने इंटर लॉकिंग टाइल्स से भरा था। अब रक्षा मंत्री के काफिले की सूचना पर छावनी परिषद ने इन्फेंट्री लाइन पुलिस चौकी के पास टाइल्स को उखाड़ कर गड्ढों में पेंच वर्क शुरू कर दिया है। टीम कार्य में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.