रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात को सुगम और जाम मुक्त बनाए जाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर नोडल और सह नोडल अधिकारी नामित किए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड के लिए नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, सह नोडल और खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। वहीं पत्थरचट्टा के लिए नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला के लिए ...