नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो कुछ कहा, वह दुनिया के उन तमाम देशों को आईना दिखाने वाला है, जो दहशतगर्दी के मुद्दे पर मौकापरस्त रुख अख्तियार करते रहे हैं। भारतीय रक्षा मंत्री ने दोटूक कहा कि आतंकी कार्रवाई को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता और दोहरे रवैये के साथ इसका प्रभावी मुकाबला संभव ही नहीं है। जाहिर है, बैठक में पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री इशाक डार को यह नसीहत नागवार गुजरी होगी, मगर राजनाथ सिंह ने जो कुछ कहा, वह वैश्विक विवेचना की मांग करता है। उन्होंने उचित ही कहा है कि आतंकवाद के कारण न सिर्फ निर्दोष लोगों की जान जाती है, बल्कि विकास और निवेश को भी गहरा नुकसान पहुंचता है। इससे कट्टरपंथ को बढ़ावा मिलत...