रक्षा मंत्रालय से रिटायर महिला व बेटे से मारपीट, लूट का आरोप
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। दर्शनपुरवा में रहने वाली रक्षा मंत्रालय से रिटायर महिला ने एक नामजद, लोडर चालक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट व लूट का आरोप लगाते हुए फजलगंज थाने में रिपोर्ट कराई है। दर्शनपुरवा के नसीमाबाद में रहने वाली रक्षा मंत्रालय से रिटायर मीरा तिवारी के मुताबिक, उनके पड़ोस में स्थित अखिल इंटरप्राइसेस है, जहां आने वाला एक लोडर 15 जून को उनकी कार में स्क्रैच मार आगे बढ़ गया। विरोध करने पर प्रशांत दीक्षित, लोडर चालक और अन्य लोगों ने उनके व पुत्र मनीष त्रिपाठी के मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उनका कान का झुमका टूटकर गिर गया, जबकि आरोपित बेटे की सोने की चेन छीन ले गए। यह भी पढ़ें- मारपीट, लूटपाट व महिला से अभद्रता का दर्ज कराया केस फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.