सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के संबंध में खबरों के प्रकाशन के बाद सर्वोदय विद्यालय समिति के सचिव डॉ. कमल कुमार जैन ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस जमीन को रक्षा मंत्रालय द्वारा दान में देने की बात कही जा रही है, वह असत्य है, क्योंकि उस जमीन को गांधी विद्यालय सोसाइटी ने 11 सितंबर 1967 को को 23 हजार 690 रुपये में खरीदा था। उस भूमि की सेल डीड पर भारत सरकार के तत्कालीन संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय ने हस्ताक्षर किये थे। 26 अक्टूबर 1967 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सिधौली में रजिस्टर्ड कराई गई थी। साथ ही दाखिल खारिज भी कराया गया था। इसलिए ये जमीन सर्वोदय विद्यालय समिति की है और नियमानुसार समिति द्वारा क्रय की गई है। रक्षा मंत्रालय ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.