रक्षा मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके में रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनात एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान नाजिया खानम के रूप में हुई है, जिनकी शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआत में मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया था लेकिन अगले दिन उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष जाकर आरोप लगाए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, द्वारका के भरथल गांव में 21 अगस्त को शाम करीब 4:21 बजे द्वारका सेक्टर-23 थाने की पुलिस को इस कथित आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद तुरंत संबंधित ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.