वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रक्षा मंत्रालय पर बने मकान को अपना बताकर तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में चौक पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन को रविवार को गिरफ्तार किया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मकान की बिक्री को लेकर धोखाधड़ी का आरोप है। चौखम्भा निवासी साड़ी कारोबारी आनंद कृष्ण अग्रवाल ने तहरीर दी थी। बताया था कि उन्हें मकान की जरूरत थी। दूध विनायका निवासी राजकुमार वाजपेयी ने मलदहिया के नील कॉटेज स्थित बरकत भवन नामक मकान को दिखाया। स्व. राजीव अरोड़ा के इस मकान की कीमत 3.20 करोड़ रुपये बताया। बताया कि यह मकान केनरा बैंक में बंधक है।

धोखाधड़ी का खुलासा मीरा अरोड़ा और उनकी बेटी रचना ने स्टाम्प पेपर पर लिखकर दिया था कि यह भवन 3.20 करोड़ में तय हुआ था। पांच जुलाई 2025 तक भवन का बैनामा करने की बात कही। तीन ब...