जमशेदपुर, अगस्त 27 -- झारखंड में रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य के सभी विद्यालय बंद रहेंगे और शिक्षा विभाग ने इस दिन अवकाश घोषित कर दिया है। पहले खेल दिवस के मद्देनजर रक्षा बंधन के दिन भी स्कूल खुले रखने का निर्णय लिया गया था, जिसका शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया था। शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए विभाग ने अपने फैसले में संशोधन किया है। अब खेल दिवस से जुड़े विशेष कार्यक्रम एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को ही आयोजित कर दिए गए। सरकार के इस नए आदेश के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि अब वे बिना किसी असमंजस के अपने परिवार के साथ यह पवित्र त्योहार मना सकेंगे। यह भी पढ़ें- राखी पर स्कूल जाना पड़ेगा या मिलेगी छुट्टी? जानिए कल कहां चलेंगे स्कूल और कहां होगा अवकाश शिक्षा विभाग के इस कदम से स्कूलों में त्योहार को लेकर खुशी का मा...