मथुरा, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का मथुरा डिपो भाई बहन के त्योहर रक्षा बंधन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 26 से 31 अगस्त तक अपनी शतप्रतिशत बसों का संचालन करेगा। इसके लिए एआरएम कमल किशोर आर्य ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिसके तहत जिस रूट पर अधिक सवारियां निकलेंगी उस रूट पर ज्यादा बसें संचालित की जाएंगी। मथुरा डिपो के एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा डिपो की 143 बसें और 55अनुबंधित बसों का संचालन रक्षा बंधन पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी अनुबंधित बसों का संचालन कराया जाएगा। इस दौरान दिल्ली, नोयडा, आगरा, बरसाना मार्ग पर सभी बसों का संचालन विशेष रूप से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन स्पेशल बस अगले हफ्ते से शुरू होंगी इसके अलावा यदि कोई बस नोयडा गई है यदि सवारी दूसरे रूट की हैं तो उस...