रक्षा बंधन पर रैपिड के लगेंगे 47 अतिरिक्त फेरे
मेरठ, अगस्त 26 -- रक्षा बंधन के पावन पर्व पर यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर का लाभ देने के लिए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के लिए विशेष व्यवस्था की है। त्योहार के दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 27 और 28 अगस्त को प्रतिदिन 47 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) लगाने का निर्णय लिया गया है। एनसीआरटीसी की सूचना के अनुसार इन अतिरिक्त फेरों के जुड़ने से नमो भारत ट्रेनें पूरे कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम स्टेशन के बीच हर आठ मिनट पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। 28 अगस्त को शुक्रवार होने के कारण यात्रियों को लंबे वीकेंड का भी लाभ मिलेगा, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों और रिश्तेदारों से मिलने यात्रा करेंगे। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी नमो भारत दावा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.