रक्षा बंधन पर मुस्तैद रही यातायात पुलिस, नहीं लगा जाम
हापुड़, अगस्त 29 -- रक्षा बंधन के पावन त्यौहार पर शहर की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद यातायात पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था से यातायात पूरी तरह सुचारू रहा। बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुबह से ही यातायात पुलिस के जवान शहर के सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। पुलिस की त्वरित कार्यशैली और सीओ यातायात की पूर्व नियोजित रणनीति के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का पहिया नहीं थमा और लोगों को जाम से राहत मिली। सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों का आवागमन तेजी से बढ़ने लगा था। चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ता देख यातायात पुलिस ने स्थित बिगड़ने से पहले ही आनन फानन में ई-रिक्शाओं का रूट डायवर्ट कर दिया था। पुलिस टीम ने अतरपुरा चौपला से ई-रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.