रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को फ्री में यात्रा कराएगा पथ परिवहन निगम
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रक्षाबंधन पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की गयी है। दरअसल, परिवहन निगम का यह कदम बहनों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों तक पहुंचने और राखी का त्योहार मनाने में मदद करेगा। 27 अगस्त गुरुवार को सुबह 6 बजे से 28 अगस्त शुक्रवार रात 10 बजे तक महिलाएं बिना टिकट के सफर कर सकेंगी। यह सुविधा निगम की ओर से संचालित सभी एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, पीएम ई-बसों और पीपीपी सहित सभी श्रेणियों की बसों में उपलब्ध रहेगी। पथ परिवहन निगम भागलपुर के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया विभाग की तरफ से इस मामले को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन फ्री यात्रा कराएगा परिवहन निगम यह भी पढ़ें- Hardoi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.