पटना, अप्रैल 3 -- भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने देश के रक्षा निर्यात में हुई ऐतिहासिक वृद्धि पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती ताकत, आत्मनिर्भरता और वैश्विक साख का स्पष्ट प्रमाण है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत का रक्षा निर्यात Rs.38 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है। श्री पटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी आत्मनिर्भर भारत सोच का परिणाम है। पहले भारत रक्षा उपकरणों के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, लेकिन आज मिसाइल और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का निर्यात कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...