रक्षा खरीद में स्टार्टअप की हिस्सेदारी 2400 करोड़ रुपये तक पहुंची
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कभी रक्षा खरीद में विदेशी कंपनियों का ही बोलबाला रहता था, लेकिन अब ज्यादातर रक्षा खरीद देश में हो रही है। इतना ही नहीं स्टार्टअप और लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई) से भी खरीद होने लगी है। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष करीब 2400 करोड़ रुपये का रक्षा साजो सामान स्टार्टअप और एमएसएमई से खरीदा गया है। मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा समय में रक्षा क्षेत्र में 686 स्टार्टअप कार्यरत हैं। इनके द्वारा ड्रोन, एआई उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आदि बनाए जा रहे हैं, जो सेनाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इसके अलावा कई लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों ने भी सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों के लिए छोटे-बड़े उपकरण पार्ट बनाने शुरू कर दिए हैं।
रक्षा स्टार्टअप को सरकारी सहायता सूत्रों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.