रक्षा क्षेत्र में उपयुक्त टेक्सटाइल विकसित करेगा यूपीटीटीआई
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) अब रक्षा क्षेत्र में उपयुक्त टेक्सटाइल को विकसित करेगा। इसको लेकर यूपीटीटीआई ने डीएमएसआरडीई (डिफेंस मटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट) के साथ समझौता किया है। समझौते पर संस्थान के निदेशक डॉ. जी नलनकिल्ली और डीएमएसआरडीई के वैज्ञानिक डॉ. किंगसुक मुखोपाध्याय ने हस्ताक्षर किए। डॉ. नलनकिल्ली ने कहा कि इस समझौते से दोनों संस्थान के वैज्ञानिक और इंजीनियर टीम मिलकर रिसर्च करेंगे। साथ ही, छात्रों को रक्षा क्षेत्र में शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर संस्थान के प्रो. आलोक कुमार, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. सुप्रियो चक्रवर्ती और डीएमएसआरडीई के अमित सरैय्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.