देहरादून, जनवरी 30 -- आयुध निर्माणियों के अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर मोर्चा खोल दिया है। संघ की उत्तर क्षेत्र की ऑनलाइन बैठक में कहा कि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक के बाद उत्तर क्षेत्र की बैठक बुलाई गई। इसमें ओएलएफ, ओएफडी देहरादून, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, हजरतपुर और मुरादनगर इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन सचिव नरेश राठौर ने किया और अध्यक्षता उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती ने की। इस दौरान एमसीएम से सीएम पद पर पदोन्नति, कंपनी अलाउंस 100 फीसदी देने, नए स्टाफ की तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.