नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत-रूस शिखर वार्ता के ठीक पहले गुरुवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान रूस ने कहा कि वह भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग करेगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलोउसॉव के साथ यहां मानेकशॉ सेंटर में सैन्य एवं तकनीकी सहयोग पर भारत रूस अंतर सरकारी आयोग के 22वें सत्र की बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोहराया कि भारत-रूस संबंध गहरे विश्वास, सम्मान, सिद्धांतों और परस्पर सम्मान पर आधारित हैं। राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन और निर्यात दोनों के लिए स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता निर्माण के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने विशिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.