रक्षासूत्र बांध बहनों ने मांगा भाई का साथ, बस अड्डों पर उमड़ी भीड़
कन्नौज, अगस्त 28 -- तिर्वा, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके एक सहायक के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से बस अड्डों पर भारी भीड़ देखने को मिली। बहनें सुबह से ही बसों के इंतजार में खड़ी रहीं। कई स्थानों पर बस में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति रही और यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व इसके बावजूद बहनों में मायके पहुंचकर भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर खासा उत्साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.