पीलीभीत, अगस्त 18 -- पूरनपुर। धर्म जागरण अभियान चलाकर रक्षासूत्र बंधन समारोह आयोजित करेगा। बैठक कर इसकी रुपरेखा तैयार की गई। अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर जाकर अमंत्रण दिया जाएगा। नगर पालिका सभागार में धर्म जागरण समन्यव की जिला स्तरीय बैठक प्रांत परियोजना प्रमुख अजय सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अजय सिन्हा ने धर्म रक्षा समिति के माध्यम से बस्तियों में रक्षासूत्र बंधन के कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मनाने को कहा। जिला संयोजक सर्वेश कुमार स्वर्णकार ने बताया कि भाइयों और बहनों को घर घर जाकर रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह समारोह रक्षाबंध पर्व से पहले शुरु होकर एक पखवाड़े तक आयोजित किए जांएगे। बैठक में प्रांत लव जिहाद प्रमुख प्रदीप सक्सेना, जिला संयोजक सर्वेश कुमार स्वर्णकार, जिला सह संयोजक सतीश कुमार, जिला निधि ...