लखनऊ, दिसम्बर 15 -- ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन (एआईआरएनएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर मांग पत्र सौंपा। नर्सिंग संवर्ग को समान वेतन, भत्ते और पुरानी पेंशन दिये जाने के मुद्दे पर बात की। एआईआरएनएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। रक्षामंत्री ने नर्स की सेवाओं की सराहना करते हुए इनकी जायज मांगों पर सकारात्मक विचार कर जरूरी पहल का भरोसा दिया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने अन्य मंत्रियों से मिलकर भत्ते, वेतन संरचना और पुरानी पेंशन पर वार्ता की। एआईआरएनएफ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि नर्सिंग कैडर 24 घंटे मरीजों की सेवा में लगी रहती हैं। इसके बावजूद इनके अधिकारों और सुविधाओं में कई विसंगतियां हैं। संगठन इन मुद्दों को लेकर लगातार प्रयासरत है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.