मथुरा, फरवरी 10 -- समाजसेवी रामू राघव ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही यूजीसी जैसे काले कानून को वापस करने तथा वृंदावन मांट को जोड़ने वाले यमुना मार्ग पर पक्का पुल बनाने का अनुरोध किया। इस मौके पर मांट मूला में श्मशान घाट न होने की जानकारी रक्षामंत्री को दी गई। गत दिवस दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात कर कस्बा लौटे युवाओं ने बताया कि जब उन्होंने केसी घाट पर यमुना पक्का पुल बनाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में रामू राघव के साथ निशाद राठौर, सचिन शर्मा भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.