लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कुर्सी रोड महायोजना 2031 के विरोध में रविवार को व्यापारियों, उद्यमियों और भवन स्वामियों ने बैठक की। योजना के तहत टेढ़ी पुलिया से बेहटा तक 45 से 150 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है, जिससे हजारों दुकानें, मकान, होटल और धार्मिक स्थल ध्वस्त होने की कगार पर हैं।संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि इससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस विनाशकारी योजना पर पुनर्विचार की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल राजनाथ सिंह से मुलाकात करेगा। व्यापारियों का कहना है कि वे अपनी जीवनभर की कमाई को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.