धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद। धनबाद के रहने वाले कर्नल जेके सिंह व उनकी पत्नी नीतिका सिंह ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कर्नल जेके सिंह ने पूर्व सैनिकों के अनुभव अनुशासन व कौशल के प्रभावी उपयोग के लिए एक्स-सर्विसमैन फोर्स के गठन संबंधी एक प्रेजेंटेशन पत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तावित बल का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, पर्यटन क्षेत्र में जान फूंकना और वृहद तौर पर रोजगार सृजन, वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा खेल प्रतिभाओं की पहचान व प्रोत्साहन जैसे राष्ट्रीय कार्यों में योगदान सुनिश्चित करना है। रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.