गाजियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद स्थित शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और विवादित भाषण देने के लिए पहचाने जाने वाले यति नरसिंहानंद गिरी के बोल एकबार फिर बिगड़े हैं। इस बार उनके निशाने पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उनका दिया एक बयान है, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा और संघ (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से जुड़ा हर व्यक्ति पागलपन की पराकाष्ठाओं को पार करके अब उन्मादी हो चुका है। नरसिंहानंद का गुस्सा राजनाथ के उस बयान पर फूटा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म या देश नहीं होता है। इसी बयान के बारे में बात करते हुए यति नरसिंहानंद ने अपना एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'राजनाथ सिंह जी ने बयान दिया है कि आतंकवाद का ना तो कोई धर्म होता है, और ना ही आतंक...