हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को कमिश्नर दीपक रावत ने गौलापार सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि राज्य सरकार के चार साल पूरा होने पर एमबी मैदान में 21 मार्च को एक महत्वपूर्ण आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से तय समय में चाक-चौबंद कर लें। पार्किंग और सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो। प्रत्येक व्यक्ति को बैठने का उचित स्थान मिले, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो।कमिश्नर ने मंच, यातायात व्यवस्था...