हाथरस, अगस्त 23 -- हाथरस। रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भाई की कलाई बांधने के दौरान रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को भद्रा की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचाग के अनुसार 27 अगस्त को भद्रा समाप्त होगी। जबकि 28 अगस्त को उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन मनाया जाएगा।आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन भद्रा के साये से मुक्त है। भद्रा गुरुवार 27 तारीख को सुबह नौ बजकर आठ मिनट से शुरू होकर रात्रि में नौ बजकर 27मिनट तक रहेगी। वहीं पूर्णिमा 28 तारीख दिन शुक्रवार को नौ बजकर 47मिनट तक रहेगी। यह भी पढ़ें- सात शुभ संयोगों में मनेगा रक्षाबंधन, 28 को बांधी जाएगी राखी उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षासूत्र शुक्रवार को पूरे दिन ही बांधा जाएगा। अर्थात् महापर्व पूरे दिन निर्...