नई दिल्ली, अगस्त 23 -- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी तो हर घर में होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करने की भी परंपरा है? हिंदू धार्मिक मान्यताओं में किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से करने का विधान बताया गया है। इसी वजह से रक्षाबंधन के दिन भी राखी बांधने का क्रम रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश को रक्षा सूत्र अर्पित करना चाहिए। इसके बाद लड्डू गोपाल और घर के मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं को राखी या रक्षा सूत्र अर्पित किया जा सकता है। भगवान को रक्षा सूत्र बांधने के बाद ही भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा मानी जाती है।सबसे पहले गणेश जी को बांधें राखी रक्षाबंधन के दिन स्नान आदि से निवृत्त ...