नई दिल्ली, अगस्त 25 -- रक्षांबधन का त्योहार आने वाला है और इस दिन घर में कुछ मीठा जरूर बनता है। भाई को राखी यही मीठा खिलाकर बाँधी जाती है। हालांकि इस दिन इतनी तैयारियां करनी होती हैं कि बहुत ज्यादा टाइम नहीं मिलता। ऐसे में किसी ऐसी रेसिपी की तलाश रहती है, जो फटाफट बन भी जाए और खाने में भी खूब स्वादिष्ट लगे। पनीर लड्डू ऐसी ही एक मिठाई है, जो बहुत जल्दी बन जाती है और खाने में तो इसका स्वाद पूछिए ही मत। मुंह में रखते ही बिल्कुल घुल जाती है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर मीठे में कुछ बनाना चाहती हैं तो यही मिठाई ट्राई कर सकती हैं। बाहर की मिलावटी मिठाई मंगवाने से अच्छा है कि भाई को राखी यही घर की मिठाई खिलाकर बाँधी जाए। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।पनीर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री पनीर के लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होग...