रक्षाबंधन से पहले 'रसोइया बहनों' को CM योगी का गिफ्ट, मानदेय में इजाफा के अलावा 3 और सौगात
लखनऊ, अगस्त 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की 3.54 लाख रसोइया माताओं-बहनों को चार बड़े उपहार दिए। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। इसके साथ ही दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और परिधान के लिए मिलने वाली राशि को दोगुना करने का ऐलान किया।मानदेय के साथ 5 लाख तक की कैशलैस स्वास्थ्य सेवा मुख्यमंत्री ने बताया कि अब रसोइयों के खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाएंगे और मानदेय सीधे खाते में भेजा जाएगा। किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना की स्थिति में बैंक तत्काल दो लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराएगा। रसोइया या उनके परिवार का कोई सदस्य बीमार होने पर सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.