संभल, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बहनों और लोगों का बाहर से अपने घर आने व जाने का सिलसिला तेज होते ही रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की सुबह से ही नगर के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Amroha News: रक्षाबंधन पर महिलाओं का मुफ्त सफर शुरू, बसों में भीड़रक्षाबंधन पर यात्रा में सुविधा रक्षाबंधन के मद्देनजर सरकार की ओर से गुरुवार की सुबह 6 बजे से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई। इसका असर सुबह से ही बस स्टैंड पर दिखाई देने लगा। जिस पर त्योहार से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए निकल पड़ीं। ...