रक्षाबंधन से पहले यूपी टी-20 तो दीवाली से पहले होगा केपीएल का धमाका
कानपुर, अप्रैल 8 -- आईपीएल खत्म होने के बाद भी शहर में क्रिकेट का महा उत्सव जारी रहेगा। जून से लेकर अक्तूबर तक क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट फैंस को अपना दीवाना बनाएंगे। रक्षाबंधन से पहले जहां यूपी टी-20 लीग का आयोजन होगा, वहीं दीवाली से पहले केपीएल (कानपुर प्रीमियर लीग) का भव्य आयोजन होगा। वहीं, जून में जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में प्रदेश की युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा दिखाएगी। कानपुर में सिर्फ ग्रीन पार्क स्टेडियम नहीं है बल्कि यहां क्रिकेट के करोड़ों दीवाने भी हैं। जिन्हें भरपूर मनोरंजन मिलेगा। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन फिर कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराने की तैयारी है। लीग का पहला सीजन कानपुर में जबकि दूसरा व तीसरा सीजन लखनऊ में हुए हैं। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यूपी लीग को 20 अगस्त से लेकर 6 सितंबर के बीच कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.