रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला बाजार, सीएम ने किया वर्चुअल संवाद
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व 'सशक्त बहना उत्सव योजना' के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं के स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन और नवाचार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। सोमवार को विकास भवन सभागार में ऊधमसिंह नगर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही राखियों, उनकी बिक्री से होने वाली आय और लाभ की जानकारी दी। महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर राखी निर्माण और बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने महिलाओं से संवाद किया मुख्यमंत्री ने जिले में महिलाओं की ओर से संचालित फूड ट्रक के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.