हरिद्वार, अगस्त 25 -- ऐसे में जब देशभर में लोग रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे हैं। खासतौर पर भाई और बहनों में इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं रुड़की में एक भाई की हैवानियत ने हैरान कर दिया। भाई ने मंगलवार को कुछ ही मिनटों के अंतर पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक बहन के पति यानी जीजा पर भी फायरिंगी। हमले में बहन का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों बहनों पर बरसाईं गोलियां, जीजा पर भी अटैक शिक्षा नगरी रुड़की में मंगलवार देर शाम हुए इस डबल मर्डर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पहली घटना रुड़की के प्रीत विहार में हुई जहां ई-रिक्शा से जा रही संगीता नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके महज 10 मिनट बाद गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सु...