रांची, अगस्त 7 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह हमारी संस्कृति के वसुधैव कुटुम्बकम् के मूल मंत्र का प्रतीक है। शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन द्वारा राखी बांधने के बाद उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर निर्मला बहन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए लोगों को दुर्गुणों व नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय पाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...