रक्षाबंधन मेले में उमड़ा उल्लास, सहेलियों संग बहनों ने ताजा कीं बचपन की यादें
आगरा, अगस्त 29 -- बाबा भोलेनाथ दियालेश्वर मेला समिति की ओर से बोदला में आयोजित रक्षाबंधन पर भुजरिया मेले में शनिवार को लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। रोशनी से जगमगाते मेले में झूले में झूलने पहुंची बहनों ने अपनी सहेलियों के साथ बचपन की यादें ताजा कीं। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिली सहेलियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मेले का माहौल आपसी मिलन, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा। मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राजपूत व कोषाध्यक्ष सुनील तोमर ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक मिलन के केंद्र भी होते हैं। रक्षाबंधन का यह पारंपरिक मेला 50 वर्षों से लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- Agra News: भुजरिया मेले में दिखी लोक संस्कृति की झलक मेले के माध्यम से रेडी-पटरी और छोटे व्यापार से जुड़े निम्न वर्ग के व्यापारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.