रक्षाबंधन में बसों के बेहतर संचालन के लिए चालक परिचालकों की छुट्टी रद्द
नोएडा, अगस्त 15 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधा देने के लिए 26 से 31 अगस्त तक सभी चालक-परिचालकों और अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपों के एक हजार से अधिक चालक और परिचालकों को इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी 305 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इसमें नोएडा डिपो की 188 और बाकी बसें ग्रेटर नोएडा डिपो की शामिल हैं। यह सभी बसें साधारण हैं और सीएनजी चलित हैं। डिपो के पास में अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों पर इस दौरान अतिरिक्त और विशेष बसें चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.