रक्षाबंधन पर 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा, योजना का किया शुभारंभ
उरई, अगस्त 26 -- उरई। संवाददाता रक्षाबंधन पर्व से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ स्थित ज्यूपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से सीएम ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का शुभारंभ किया तथा विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए 27, 28 एवं 29 अगस्त तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। यह भी पढ़ें- सीएम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.