रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य विभाग में अवकाश प्रतिबंधित
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य विभाग में अवकाश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए हैं। इस संबंध में शासन द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किए। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह रक्षाबंधन के दिन एंबुलेंस के साथ तहसील मुख्यालय के अलावा भुजरिया विसर्जन स्थल पर पूरी तैयारी के साथ तैनात रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बताया कि रक्षाबंधन पर मार्ग हादसों की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी टीम के साथ तहसील मुख्यालय पर एंबुलेंस के साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जहां-जहां भुजरियों का विसर्जन होगा वहां भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.