रक्षाबंधन पर स्कूल खोलने के आदेश का विरोध
रांची, अगस्त 23 -- रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक स्कूल खोलने के सरकारी निर्देश का शिक्षक संघों ने विरोध किया है। संघों का मुख्य विरोध 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने को लेकर है। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि त्योहार के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि 28 अगस्त के बजाय यह कार्यक्रम 27 अगस्त को आयोजित किया जाए। उधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने शिक्षा सचिव से तिथि में संशोधन की मांग की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनेगा तीन दिनों का उत्सव उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन कार्यक्रम से बच्चों के उत्साह में बाधा आएगी और उनकी सहभागिता पर भी प्रश्नचिह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.