रक्षाबंधन पर सहारनपुर से चंडीगढ़-लखनऊ के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
सहारनपुर, अगस्त 26 -- सहारनपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़-लखनऊ के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। इससे सहारनपुर समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04546 चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और रात 10:25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए 28 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल 28 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से रवाना होगी। यह हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए 29 अगस्त को सुबह 11:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और 11:25 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.