देवघर, अगस्त 29 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और जीवन के हर सुख-दुख तथा संकट की घड़ी में उनकी रक्षा एवं साथ निभाने का वचन दिया। कई घरों में इस अवसर पर विशेष पकवान और मिठाइयां भी बनाई गईं। यह भी पढ़ें- Purnia News: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा उत्साह रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों ...