नई दिल्ली, अगस्त 30 -- राजस्थान के नागौर जिले में एक शादीशुदा महिला और उसके भाई ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला और मृतक के बीच अवैध संबंध का शक है। आरोपियों की पहचान मोनिका (30) और उसके भाई श्रवणराम मेघवाल (25) के तौर पर हुई है। पुलिस शुरुआत में इसे ब्लाइंड मर्डर का मामला मान रही थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज होने के महज 12 घंटे के अंदर ही भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक शेराराम अपने खेत में बने घर में रहता था। पुलिस को 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन के दिन उसी घर में से उसका शव मिला था। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब 8 बजे खेत वाले घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर शेराराम का शव पड़ा था। कमरे का...