मेरठ, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके सहयात्री को मुफ्त सफर की सौगात से रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ी। भैंसाली और सोहराबगेट अड्डे पर सुबह से लेकर रात तक यात्रियों की आवाजाही लगी रही। महिला और सहयात्री को जीरो मूल्य का टिकट दिया गया। सबसे ज्यादा भीड़ मुजफ्फरनगर, हापुड़, बागपत और बिजनौर रूट पर देखने को मिली। भीड़ के चलते लोग खिड़की की बजाए शीशों से घुसते दिखे और बच्चों को भी घुसाया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में गुरुवार से भी ज्यादा भीड़ रही। इस बार महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त सफर की सौगात का चलते बस आते ही फुल होती रही। यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने लोकल रूटों पर 600 से ज्यादा बसों को लगाया गया था। बागपत, बड़ौत, शामली, हापुड़, दिल्ली, नोएडा, मुरादाबाद, बिजनौर और मुजफ्फरनगर रूट पर सबस...