रक्षाबंधन पर रोज चलेंगी 148 अतिरिक्त बसें
प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने प्रयागराज से विभिन्न रूटों पर 26 से 31 अगस्त तक रोजाना 148 अतिरिक्त बस ट्रिप चलाने का फैसला किया है। रक्षाबंधन का 28 अगस्त को मनाया जाएगा। निगम के मुताबिक पर्व से पहले और इसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी।क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर रोजाना 34 अतिरिक्त ट्रिप, प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर 20, प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर 24 और प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर 24 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी। वहीं प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 26, प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर 10 और प्रयागराज-बांदा मार्ग पर 10 अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएंगी।अतिरिक्त बस सेवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.